24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला दौरा होगा. ट्रंप के भारत दौरे को लेकर व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है और तारीखों की घोषणा भी की गई है. व्हाइट हाउस के ट्वीट में बताया गया है कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर जाएंगे.

मेलानिया ट्रंप भी रहेंगी साथ

ट्वीट में यह भी बताया गया है ट्रंप की यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को जाहिर करेगी. इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी साथ रहेंगी. ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के गुजरात जाने का भी कार्यक्रम है. आपको बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो बार भारत दौरा किया था. ओबामा पहली बार 2010 में भारत आए थे उसके बाद 2015 में वे एक बार फिर भारत दौरे पर आए थे.

गुजरात जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने की चर्चा के साथ ही गुजरात जाने की भी चर्चा शुरू हो गई है. ट्रंप के दौरे को लेकर गुजरात सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में मौजूद सरदार पटेल स्टेडियम जो कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, उसका उद्घाटन ट्रंप के हाथों करवाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: महाभियोग प्रस्ताव गिरने के बाद विरोधियों पर बरसे ट्रंप

आपको याद दिला दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर पहुंचे थे तो टेक्सास में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इसी तर्ज पर केमछो ट्रंप प्रोग्राम का भी आयोजन होने जा रहा है. दुनिया के दो बड़े नेताओं के हाथों से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन करने का प्रस्ताव है, जिसकी क्षमता 1.10 लाख है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…