विराट को बिना बताए RCB ने किया बड़ा फैसला, कोहली बोले ‘मैं कप्तान हूं, मुझे तो बताओ’

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की स्टार्स से भरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को एक चौंकाने वाला फैसला लिया। आईपीएल की सबसे ज्यादा पावर स्टार्स से भरी टीम आरसीबी के प्रदर्शन ने हर बार अपने फैंस को हैरान किया है।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधर खिलाड़ियों के बावजूद टीम हर बार फ्लॉप रहती है। बुधवार को टीम ने अपने सोशल अकाउंट से टीम का लोगो हटा दिया जिसने फैंस के साथ कप्तान विराट कोहली को भी चौंका दिया। अचानक इस तरह से आरसीबी के ट्विटर अकाउंट से तस्वीर गायब होने के बाद से तरह तरह की बातें हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद नए सीजन में टीम नए लोगो से साथ उतरेगी।

विराट को टीम के सोशल अकाउंट से लोगो को तस्वीर हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने यह देखा तो हैरान रह गए और इसको लेकर टीम प्रबंधन से सवाल भी कर दिया। उन्होंने ट्वीटर पर टीम को टैग करते हुए लिखा, पोस्ट गायब हो गया और कप्तान को कोई भी जानकारी नही दी गई। कृपया बताएं अगर आपको किसी मदद की जरूरत है।

वहीं बुधवार को ही टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी ट्वीटर से फोटो और लोगो गायब होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था, अरे ये क्या गुगली है, आपके प्रोफाइल पिक्चर और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गायब हो गए।

एबी डिविलियर्स ने भी इस तरह से फोटो और लोगो गायब होने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा, आरसीबी के सोशल मीडिया अकाउंट को क्या हुआ। उम्मीद करता हूं यह बस रणनीतिक ब्रेक है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…