इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, मिली नई रिलीज डेट!

नई दिल्ली: इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)’ को रिलीज की नई तारीख मिली है. पहले यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नई तारीख के अनुसार अब यह 13 मार्च को ही थियेटरों में आ जाएगी. फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहना मिली है, वहीं दर्शक भी फिल्म देखने के लिए और इरफान को पर्दे पर फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.

वहीं फिल्म की तारीख बदलने की खबर पर ठप्पा प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने लगाया. उन्होंने कहा, “‘अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)’ कई मायनों में काफी खास है, लेकिन अपने इलाज के कारण दुर्भाग्यवश इमरान इसका प्रमोशन नहीं कर पाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही कि इंडस्ट्री के कई लोग हमारे समर्थन में आ खड़े हुए. 13 मार्च को ‘अंग्रेजी मीडियम’ और पांच जून, 2020 को ‘रूही आफ्जा’ रिलीज होगी.”

‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और दिनेश विजान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान भी दिखेंगी. वहीं राधिका मदान इरफान की बेटी का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…