IND vs NZ: टेस्ट सीरीज को लेकर बोले टेलर, बुमराह ही नहीं, इस पेसर से भी होगा खतरा

वेलिंगटन: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में खेलेगी. न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) का मानना है कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को केवल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से ही खतरा नहीं हैं, बल्कि दूसरे भारतीय पेसर भी उनकी राह मुश्किल कर सकते हैं. इसमें टेलर ने ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को बड़ा खतरा बताया.

बुमराह ने हाल ही वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. तीन मैचों की सीरीज में वे कोई विकेट नहीं ले सके थे और उनकी इकोनॉमी भी प्रभावी नहीं थी. इसी की वजह से बुमराह ने वनडे रैंकिग में अपना शीर्ष स्थान भी गंवा दिया था. इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम बुमराह को हल्के में नहीं ले रही है.

टीम इंडिया के पेस अटैक को ईशांत शर्मा की वापसी से ताकत मिली है जो वेलिंगटन में चोट के बाद वापसी कर टीम से जुड़ रहे हैं. टेलर ने कहा, “यदि हम केवल बुमराह को देखते रहे तो हम मुसीबत में आ सकते हैं. मुझे लगता की टीम की पूरी गेंदबाजी शानदार है. जाहिर हैं शर्मा की वापसी टीम को एक नई धार देगी.”

इस सीरीज में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे टेलर ने टीम इंडिया की बैटिंग लाइन अप की भी तारीफ की और कहा, “उन (टीम इंडिया) की बैटिंग लाइन अप भी वर्ल्ड क्लास है और हमें उससे निपटना है. हमें अपना खेल बेहतरीन दिखाना होगा.” टेलर दुनिया के पहले खिलाड़ी होने जा रहे हैं जो सभी प्रारूप के 100 मैच खेलने वाले बल्लेबाज होंगे.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…