एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इतने महीने तक चीन नहीं जाएगा कोई यात्री विमान

नई दिल्‍ली : एयर इंडिया (Air India) ने चीन (China) के लिए सभी उड़ानें फि‍लहाल स्थगित करने का फैसला लिया है. एयर इंडिया के फैसले के मुताबिक, 20 जून तक के लिए चीन की सभी उड़ानें स्‍थगित रहेंगी. इसके पहले एयर इंडिया ने 28 मार्च तक चीन के लिए सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया था.

दरअसल, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एयर इंडिया ने CHINA के लिए उड़ान रद्द करने की तारीख को और बढ़ा दिया है. कल देर शाम एयर इंडिया में हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, आज इस फैसले पर सीएमडी एयर इंडिया आधिकारिक मुहर लगाएंगे.

उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय यात्री वाहक एयर इंडिया ने बीते 4 फरवरी को चीन के सभी उड़ानें स्थगित करने का फैसला लिया था. एयरलाइन ने कहा था कि घातक कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण हांगकांग की उड़ान सेवाओं को निलंबित किया जाएगा. इस बात की घोषणा करते हुए एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि निलंबन शुक्रवार से 28 मार्च तक लागू रहेगा. इससे पहले एयर इंडिया ने 31 जनवरी से 14 फरवरी तक शंघाई के लिए अपनी उड़ान रद्द कर दी थीं. निर्धारित संचालन के संदर्भ में एयर इंडिया शंघाई और हांगकांग के लिए उड़ानों का संचालन करती है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…