पति कुणाल खेमू के साथ ‘मलंग’ देखने के बाद बोली सोहा अली खान, ‘साथ घर जाने में लग रहा हैं डर’

नई दिल्ली : फिल्म मलंग हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैl इस फिल्म में सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू ने विलेन की भूमिका निभाई हैंl फिल्म देखने के बाद सोहा अली खान कुणाल खेमू के साथ घर जाते समय डर गई थीl फिल्म मलंग में कुणाल खेमू की भूमिका आलोचकों और दर्शकों को समान रूप से पसंद आई थीं लेकिन उनकी पत्नी सोहा अली खान फिल्म देखकर कुणाल खेमू से डर गई थी।

कुणाल ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया है कि कैसे सोहा उनकी विलेन की भूमिका से डर गई थी और उन्होंने कुणाल से कहा, ‘मुझे घर जाना है और मैं अब आपके साथ घर जाने से डर रही हूं।’ कुणाल खेमू ने बताया कि हर अभिनेता को उसके काम की समीक्षा की जरूरत कैसे होती है।

इस बारे में बताते हुए कुणाल खेमू ने कहा, ‘मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की और लोगों के पास इसके बारे में कहने के लिए अच्छी बातें थीं। यह आपको जिम्मेदार भी बनाता है।’ ‘मलंग’ 7 फरवरी को रिलीज हुई हैl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसमें आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर की मुख्य भूमिकायें हैं।

हाल ही में कुणाल ने इस बात की भी पुष्टि की कि वह जल्द गोलमाल 5 और गो गोवा गॉन में भी नजर आएंगे। कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से शादी की हैंl कपल को एक बेटी भी हैंl हाल ही में सोहा अली खान के लिए कुणाल खेमू ने वेडिंग अनिवेर्सरी पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा थाl कुणाल खेमू और सोहा अली खान की लव मैरेज थींl सोहा अली खान फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैंl दोनों भाई बहन में गहरा प्यार है और दोनों आज भी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैंl

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…