जब काजोल ने सेल्फी लेने को कहा तो अजय देवगन ने क्लिक कर दी ऐसी फोटो, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 21 साल हो गए हैं और दोनों एक दूसरे को 25 साल से ज्यादा वक्त से जानते हैं। ऐसे में दोनों की आपस में बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है। वैसे काजोल थोड़ी उत्साहित नजर आती हैं, जबकि अजय देवगन ज्यादा एक्साइटेड नहीं रहते हैं। हाल ही में अजय देवगन ने ऐसा कर भी दिखाया।

दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वी सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ऐसे कुछ खास बात नहीं है, लेकिन इसका कैप्शन वाकई काफी शानदार है। काजोल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में फिल्म की कहानी बताई है। कैप्शन में काजोल ने बताया कि यह फोटो उस वक्त की है, जब अजय देवगन को सेल्फी लेने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसी फोटो क्लिक कर दी।

काजोल ने लिखा-

मैं- बेबी…चलो सेल्फी लेते हैं

पति- आप वहां बैठो मैं फोटो लेता हूं

मैं- सेल्फी का मतलब है कि हम दोनों साथ हो और हम दोनों में से कोई एक फोटो क्लिक करे

उनका जवाब- यह फोटो

वहीं अजय देवगन ने भी यह फोटो शेयर की है और सेल्फी को लेकर बात की है। अज देवगन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- मेरी सेल्फी का वर्जन ये है कि मैं कैमरे के पीछे रहता हूं। बता दें कई इंटरव्यू में जब काजोल और अजय देवगन साथ आते हैं तो वो ऐसी ही कई जानकारी सामने आती है। काजोल और अजय देवगन ने फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से मिले थे।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…