7 साल में सबसे महंगा हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम की कीमत

नई दिल्ली: देश में सोना खरीदना और महंगा हो गया है. सोने के भाव में जबरदस्त उछाल आया है. ये पहली बार है जब किसी बीमारी के खौफ में सोने की कीमत बढ रही है. चीन से फैले कोरोना वायरस बाजार पर असर डाल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में तेजी की वजह से भारत में सोना अपने सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है.

भारत में प्रति दस ग्राम सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस की वजह से संभावित नुकसान को देखते हुए सोने की कीमते अपने उछाल पर है. अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस के शेयर बाजार में निवेशक कोरोना वायरस के असर को देखते हुए सोने में निवेश कर रहे हैं. इसका सीधा असर भारत में भी दिख रहा है. वायदा कारोबार में सोना आज 927 रुपये महंगा हो गया. इसकी कीमत में 2.17 फीसदी की तेजी आई है. 10 ग्राम सोने की कीमत 43,593 रुपये पर पहुंच गई है.

जानकारों का कहना है कि यूरोप में भी बाजारों की हालत खस्ता देखी गई. फ्रैंकफर्ट शेयर बाजार 3.7 प्रतिशत, लंदन साढ़े तीन प्रतिशत, मैड्रिड 3.3 प्रतिशत और पेरिस 3.8 प्रतिशत तक गिरे है. ब्रेंट कच्चा तेल के भाव में 4.1 प्रतिशत जबकि न्यूयॉर्क के वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) का भाव 4 प्रतिशत तक गिरा है. इसके विपरीत लंदन सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,689.31 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. सोने का इतना ऊंचा स्तर आखिरी बार जनवरी 2013 में देखा गया था.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 2,600 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित है. चीन में सभी कारोबार लगभग ठप्प हैं. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विभिन्न उत्पादों पर चीनी असर को देखा जा रहा है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…