Petrol Diesel Price: तीन दिन के बाद आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में 5 महीने के निचले स्तर पर आया पेट्रोल

नई दिल्ली । लगातार तीन दिनों तक यथावत बने रहने के बाद आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। देश के कई बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में पांच से छह पैसे की कमी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार, 27 फरवरी को पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। कीमतों में यह गिरावट ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में कमी की वजह से आई है। क्रूड ऑयल के भाव में चीन के बाहर कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी के चलते लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई है।

दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल पांच पैसे की गिरावट के साथ 71.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल भी पांच पैसे की गिरावट के साथ 64.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां पेट्रोल पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.60 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी पांच पैसे की ही गिरावट के साथ 66.97 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करे, तो यहां पेट्रोल का भाव पांच पैसे की गिरावट के साथ 77.62 रुपये पर आ गया है और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 67.75 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के भाव में गुरुवार को छह पैसे की गिरावट आई है, जिससे यह 74.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, यहां डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 68.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…