महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि व 03 मंत्रीगण विशेष अतिथि होगे

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को राजगढ़ स्टेडियम में महिलाओं के सशक्तिकरण और नातरा-झगड़ा मुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री दिग्विजय सिंह उपस्थित रहेगे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं आवास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह करेगे। कार्यक्रम में सांसद राजगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ व सारंगपुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम प्रात: 11:00 बजे से आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सी.ई.ओं. जिला पंचायत श्री मृणाल मीना को नोड़ल अधिकारी बनाया गया है। जिले के सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौप कर प्रथक-प्रथक कार्य बताए गए है। सभी अपने-अपने काम को सफलता पूर्वक अंजाम देकर आयोजन में भागीदारी करेगे। कार्यक्रम के दौरान साफ- सफाई, टेंट, माइक, बैठक-व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य आदि की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिससे नातरा-झगड़ा मुक्त राजगढ़ का संकल्प दिलाया जा सके। कलेक्टर ने जिले की महिलाओं से 08 मार्च को कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…