Yes Bank को बचाने के लिए आगे आया ICICI Bank, करेगा 1,000 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली । नकदी की किल्लत से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने 1,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इस निजी बैंक ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक बोर्ड ने यस बैंक में 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 100 करोड़ इक्विटी शेयर के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। बैंक ने कहा, ‘यह निवेश यस बैंक लिमिटेड में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की हिस्सेदारी को पांच फीसद से बढ़ाने का परिणाम है।’

वहीं, केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को यस बैंक के री-कंस्ट्रक्शन के लिए आरबीआई द्वारा प्रस्तावित योजना को भी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट ने यस बैंक के री-कंस्ट्रक्शन के लिए आरबीआई द्वारा प्रस्तावित योजना को अनुमति दे दी है और इस स्कीम में जमाकर्ताओं के हितों और यस बैंक की स्टेबिलिटी को केंद्र में रखा गया है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…