ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का खुलासा- सपने में डराते थे भुवी-बुमराह, नींद में आता था पसीना

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं. वे लय में होने पर विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इस दिग्गज क्रिकेटर के सपने में दो भारतीय गेंदबाज आते थे. ये सपने इतने डरावने होते थे कि फिंच की नींद खुल जाती थी. एरॉन फिंच ने हाल में अमेजन पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री-सीरीज ‘द टेस्ट’ में यह खुलासा किया है.

एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के कप्तान हैं. वे पारी की शुरुआत करते हैं. जब 2018 में ऑस्ट्रेलिया-भारत सीरीज (India vs Australia) खेली गई थी, तो भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के सामने फिंच संघर्ष करते नजर आए थे. भुवनेश्वर ने उन्हें इनस्विंगर पर बार-बार आउट किया था.

एरॉन फिंच ने इस सीरीज को याद करते हुए कहा, ‘उन दिनों डरावने सपने के कारण मेरी नींद खुल जाती थी. मैं सपने में देखता कि भुवनेश्वर मुझे इनस्विंग गेंद पर आउट कर रहे हैं. इस सपने के बाद जब मैं जागता तो पसीना-पसीना हो जाता था.’ भुवनेश्वर ने फिंच को उस सीरीज में छह पारियों में से चार बार आउट किया था.

एरॉन फिंच ने लगभग यही बातें जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बारे में भी कही. उन्होंने कहा, ‘ऐसा भी कई बार हुआ कि यह सोचते हुए कि कल मुझे बुमराह का सामना करना है, मेरी नींद खुल गई. मैंने सपने में देखा कि वे मुझे आसानी से आउट कर रहे हैं.’ भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था. बुमराह ने इस सीरीज में सबसे अधिक 21 विकेट लिए थे.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…