कोरोना से निपटने के US करेगा पाकिस्‍तान की मदद, 10 लाख डॉलर की सहायता की पेशकश

इस्‍लामाबाद । अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए दक्षिण एशियाई देशों को यूएसएआईडी कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को दस लाख डॉलर की मदद करेगा। इस राशि का उपायोग पाकिस्‍तान में कोरोना की निगरानी और उसके रोकथाम के लिए किया जाएगा। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्‍तान में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक एलिस वेल्स ने ट्विटर पर यह घोषणा की अमेरिका-पाकिस्तान सरकार की साझेदारी COVID-19 से लड़ने में मदद कर रही है। अमेरिकी राजनयिक ने आगे कहा कि पंजाब और गिलगित-बाल्टिस्तान में कोरोनोवायरस मामलों की जांच कर रहे सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) और रोकथाम के लैब सौ से अधिक पाकिस्तानी स्नातक इस काम में जुटे हैं। बता दें कि पाकिस्‍तान ने बलूचिस्तान, पंजाब, सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा में कोरोना वायरस के 454 नए मामलों की पुष्टि की है। पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में भी दो मौतों की घोषणा की है।

इस बीच पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। बलूचिस्तान, पंजाब, सिंध, गिलगित-बालिस्तान और खैबर-पख्तूनवा में नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या अब 454 हो गई है। गुरुवार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जम कमाल खान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद बलूचिस्तान सरकार ने पब्लिक ट्रांस्पोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा पंजाब में 78 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14 केस लाहौर के हैं। वहीं सिंध में मरीजों की संख्या 245 हो गई जिसमें 93 मामले कराची के हैं। इसके अलावा पख्तूनवा और खैबर में कोरोना वायरस से दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…