बालकनी में खड़े होकर बातें कर रहे अनुपम और अनिल कपूर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में अमेरिका से भारत वापस लौटे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट पास किया है परन्तु बावजूद इसके दूसरों की हिफाजत के लिए उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है. इसके साथ ही अनुपम खेर अपनी मां से मिलने भी नहीं गए हैं.वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अनुपम अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए. इसके साथ ही अब अनुपम खेर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे शेयर किया है एक्टर अनिल कपूर ने. वहीं वीडियो काफी फनी है और इसे सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है.इसके साथ ही वीडियो में अनुपम खेर बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं और अनिल कपूर नीचे खड़े हैं.

वहीं दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं. इसके साथ ही अनिल कपूर अनुपम खेर से पूछते हैं कि वह अमेरिका से वापस कब आए. वहीं दोनों एक दूसरे के हाल चाल लेते हैं और फिर अनिल कपूर अनुपम से कहते हैं कि क्या करें यार तुझे सुनीता आने नहीं देगी घर के अंदर. इसके बाद जो होता है वो इस वीडियो का सबसे फनी पार्ट है. इसके साथ ही अनिल कपूर अचानक से अनुपम खेर के लिए गाना गाने लगते हैं. अनिल कपूर साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म तेरे घर के सामने का टाइटल ट्रैक गाते हैं. वहीं अनिल कपूर तेरे घर के सामने सॉन्ग जब अनुपम खेर के लिए गाते हैं तो अनुपम खेर भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाते हैं.

इसके साथ ही अनिल कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हम परंपराओं को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन थोड़े डिस्टेंस से. बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर पड़ा है. वहीं भारत में इसका दूसरा फेज चल रहा है और वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनोरंजन जगत पर कोरोना की मार बहुत जोर से पड़ी है. वहीं टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक हर चीज की शूटिंग बंद कर दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं. वहीं ऐसे में महाराष्ट्र में बाजारों से लेकर जिम और क्लब्स तक सब कुछ बंद कर दिया गया है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…