पहली बार पीएम मोदी के फैसले के साथ खड़ी दिखीं सोनिया गाँधी, कर दी बड़ी घोषणा

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सरकार के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस महामारी के खिलाफ सरकार जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि कांग्रेस कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार तथा देश की आवाम के साथ खड़ी है।

पीएम मोदी के पूरे देश मे 21 दिन के लॉकडाउन लागू करने को सही कदम करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस विषाणु ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है और खासकर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए यह चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस महामारी को हराने के लिए एकजुट है और कांग्रेस पार्टी इसको मात देने के सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी है

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया के 198 देशों के लिए संकट बन चुका है। लगभग तीन अरब लोग इस वायरस के चलते अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन से उनकी जिंदगियां प्रभावित हो रही हैं। अब तक 21 हजार लोग मारे गए हैं और 468,905 इस वायरस से ग्रसित हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में भयावह रूप लेता जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिन देशों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं उनमें स्‍पेन सबसे ऊपर है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…