Kriti Sanon ने बनाई पुडिंग, फोटो देख Kartik Aaryan ने यूं उढ़ाया मजाक

नई दिल्ली: अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) लॉकडाउन के दौरान अपने खाली समय का प्रयोग खाना बनाने के कौशल को सुधारने में कर रही हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह चिया पुडिंग बनाते हुए नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हैशटैगक्रिटिकल कूकिंग

डिश 1 – डार्क चॉकलेट चिया पुडिंग, सीख – 1. आम पुडिंग का स्वाद चिया पुडिंग से बेहतर होता है. इसलिए किसी व्यंजन को स्वास्थ्यवर्धक बनाने के चक्कर में उसका स्वाद न बिगाड़ें. 2. अगर आप इसे अपने परिजनों के लिए बना रहे हैं, तो डार्क चॉकलेट का प्रयोग न करें, वह कहेंगे कड़वा है.”

वहीं उनके ‘लुका छुपी’ के सह-कलाकार कार्तिक आर्यन ने चिया पुडिंग की तस्वीर को देखने के बाद उसे चाय पुडिंग कह डाला

वहीं कृति ने अभिनेता के गृहनगर के नाम को बिगाड़ते हुए जवाब दिया, ‘कार्तिक आर्यन मिस्टर गवालियर चिया.’

हालांकि उनके द्वारा ग्वालियर शहर का शब्द बिगाड़ना नेटिजेंस के एक भाग के रास नहीं आया. कई अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री से अपने शब्द को ठीक करने का अनुरोध किया.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…