सीएम शिवराज ने लोगों से की अपील, घर में ही रहकर मनाएं रामनवमी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। प्रदेश वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सीएम शिवराज ने लोगों से घर में ही रामनवमी मनाने की बात कही। सीएम शिवराज ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं , इस लिए घर पर ही राम की उपासना करें।भगवान राम से प्रार्थना करें कि कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त कर दें।

कोरोना के कारण घर में मनेगी रामनवमी
कोरोना वायरय के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉक डाउन लागू है जिस कारण लोगों ने इस बार नवरात्रि का त्यौहार भी घर मेें ही मनाया साथ ही आज यानि 2 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार भी लोग घर में ही रहकर बनाएगें।

हर बार धूमधाम से मनाते थे त्यौहार
राजधानी भोपाल में रामनवमी पर जगह जगह बडे आयोजन के साथ राम नवमी का त्यौहार लोग मनाते थे, मंदिरों में विशेष रूप से पूजा पाठ किया जाता था साथ ही भंडारे आदि का भी कार्यक्रम किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना के संक्रमण के कारण ये सभी आयोजन नहीं हो पा रहें है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…