न्यूजीलैंड क्रिकेट पर कोरोना वायरस का कहर, मुश्किल में कीवी टीम का ज्यादातर दौरा

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली महिला क्रिकेट टीम का दौरा रद्द कर दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जक्यूटिव डेविड व्हाइट (David White) ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने साथ ही कहा कि पुरुष टीम का आगामी नीदरलैंडस, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज का जून और जुलाई में प्रस्तावित दौरा भी खटाई में है. न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के साथ 3 टी-20 और तीन वनडे खेलने थे. उन्होंने कहा कि पुरुष टीम का बांग्लादेश और न्यूजीलैंड-ए का भारत दौरा भी मुश्किल लग रहा है. ये दौरे अगस्त में है.

व्हाइट ने कहा, ” बड़ी तस्वीर और भयानक कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को देखते हुए दुनिया भर में हमें न केवल अपने लोगों को बल्कि बड़े समुदाय को भी अच्छी तरह से देखने की जरूरत है. हमारा मौजूदा वक्त में ध्यान न्यूजीलैंड में क्रिकेट की भविष्य की स्थिरता सुनिश्चित करने पर है.” कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट समेट कई टूर्नामेंट्स को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर भविष्य के लिए टाल दिया गया है. न्यूजीलैंड की पुरुष टीम को भी ऑस्ट्रेलिया में सीरीज बीच में ही छोड़ कर अपने देश वापस लौटना पड़ा था.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…