Sara Ali Khan अपनी Throwback फोटो पोस्ट करके बोलीं- ‘बेकार लग रही हूं?’, मिला ये जवाब

नई दिल्ली: इन दिनों में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अपने घर में हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने तमाम पोस्ट के जरिए वह अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं. आजकल सारा अली खान अपने पुराने फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करने में लगी हुई हैं. सारा अपनी पुरानी यादें ताजा कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की है. हमेशा की तरह सारा इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं. सारा की ये फोटो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई और पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं. पुरानी सारी की फोटो, सेम पोज, सेम एक्सप्रेशंस और वैसा ही सजना धजना, वैसी ही प्रतिबद्धता. हां, एक बात और यह कि यह बच्ची कुछ खराब लग रही है और उसके डर से इस बात को समझा जा सका लेकिन इससे आगे बढ़कर चीजों को देखें.’ इस तस्वीर की खास बात सारा अली खान का लुक है. जिस दौरान सारा की पुरानी तस्वीर को क्लिक किया गया था उस वक्त सारा हेल्दी नजर आती थीं. सारा के आज के लुक से इस उनकी पुरानी तस्वीर की तुलना करें तो दोनों में जमीन-आसमान का फर्क नजर आएगा.

अब सारा के फैंस ने इस तस्वीर पर तारीफोें की बौछार करना शुरू कर दिया है. यहां कोई कह रहा है कि बचपन से आज तक क्यूट हैं सारा, तो कोई उन्हें आज भी बच्चों जैसा मासूम बता रहा है. इस फोटो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कुछ दिन पहले ही सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर झूमती नजर आ रही थी. वीडियो में सड़क के किनारे एक शख्स बैठ कर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा रहा. सारा उस धुन को सुनकर अपने आप को रोक नहीं पाती और वहीं मस्ती में नाचने लक जाती हैं. सारा को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल 2’ में देखा गया था. इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करती नजर आईं थीं. इसके साथ ही सारा डेविड धवन की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ की रीमेक में भी नजर आने वाली हैं.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…