Gold Futures Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की वायदा कीमतें, चांदी में भी उछाल, जानिए भाव

नई दिल्ली। वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। वैश्विक कीमतों में उछाल के चलते भारत में सोने की वायदा कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.95 फीसद या 431 रुपये की बढ़त के साथ 45,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इस सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह ट्रेडिंग के दौरान 45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

इसके अलावा 5 अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर 0.99 फीसद या 451 रुपये के उछाल के साथ 45,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। उधर कच्चे तेल की वायदा कीमत में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह 18 मई 2020 के कच्चे तेल का वायदा भाव 3.90 फीसद या 94 रुपये की गिरावट के साथ 2316 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमतों की बात करें, तो इसमें भी सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.66 फीसद या 286 रुपये की बढ़त के साथ 43,788 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोमवार सुबह सोने का हाजिर भाव स्थिर दिखाई दिया, लेकिन यह करीब एक महीने के उच्चतम स्तर पर बना हुआ था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने की हाजिर कीमत 1,686.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव सोमवार सुबह 0.5 फीसद की बढ़त के साथ 15.40 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं व सामानों को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। इस कारण देश में हाजिर सोने के बाजार सोमवार को भी बंद रहेंगे।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…