Lockdown के बावजूद सोने के दामों में लगी हुई है आग, 50,000 रुपये पहुंचने वाले हैं रेट

नई दिल्ली: Lockdown के बीच शेयर बाजार की चाल धीमी है. लेकिन इसके बीच सबसे रोचक बात ये है कि सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दाम इतने ऊंचे हो गए हैं कि आने वाले दिनों में प्रति दस ग्राम सोने के रेट 50,000 रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

46,000 रुपये से ऊपर
सोने के दामों (Gold price) में बुधवार 15.4.2020 को बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखी गई. MCX पर सोना 46,445.00 रुपये के स्तर पर खुला. कुछ ही देर में सोना 46,728.00 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हमारे सहयोगी ज़ीबिज के अनुसार सुबह लगभग 10.15 बजे सोना 374.00 रुपये की तेजी के साथ 46660.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी (Silver price today) MCX पर 769.00 प्रति किलो की तेजी के साथ 44525.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. सोने के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो अगले कुछ दिनों में प्रति दस ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये से उपर पहुंच सकता है.

वैश्विक मंदी के आसार के बीच सोने में तेजी
जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में भयानक गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में दुनिया भर में सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है. बड़े पैमाने पर निवेश के चलते पिछले कुछ समय में सोने के दामों में तेजी भी देखी जा रही है.

इस बीच सरकार ने सोने में निवेश का बेहतर विकल्प दिया है. आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के परामर्श से भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) जारी करने का फैसला किया है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक छह किश्तों में जारी किए जाएंगे. इसके तहत कम से कम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है.

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…