शेयर बाजार में दिख रही तेजी, रिलायंस के स्टॉक्स में 7 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली: आज सुबह से ही शेयर बाजर के सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. शेयर बाजार खुलने से ठीक पहले रिलायंस जिओ – फेसबुक (Jio – Facebook) करार ने आज कारोबार का मूड ही बदल लिया है. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 370 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को मजबूती मिली, जबकि वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया.

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 31,007 के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 97 अंक की बढ़त के साथ 9,507 पर था.

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. फेसबुक के जियो प्लेटफार्म्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब अमरीकी डालर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इसके अलावा सन फार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस में भी तेजी देखने को मिली.

दूसरी ओर ओएनजीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे. पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,011.29 अंक या 3.20 प्रतिशत कम होकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 280.40 अंक या 3.03 प्रतिशत लुढ़ककर 8,981.45 पर आ गया था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,095.23 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा.

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…