Coronavirus के खिलाफ जंग के लिए वर्ल्ड कप का बैट नीलाम करेंगे बांग्लादेश के ये ऑलराउंडर

ढाका: बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ जंग के लिए पैसा जुटाने की कवायद में 2019 वनडे वर्ल्ड कप का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है.

सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने की वजह से 2 साल का प्रतिबंध झेल रहे शाकिब से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने अपना निजी क्रिकेट सामान नीलाम किया था.

शाकिब ने फेसबुक पर लाइव सेशन में कहा ,‘‘मैंने पहले भी कहा था कि अपना बल्ला नीलाम करूंगा. मैने 2019 वर्ल्ड कप का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है. यह मेरा पसंदीदा बल्ला है.’’ पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 606 रन बना चुके शाकिब ने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने 11 विकेट भी लिये थे और एक विश्व कप में 10 से अधिक विकेट लेने और 600 से अधिक रन बनाने वाले वह अकेले क्रिकेटर हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्ले और गेंद दोनों से विश्व कप अच्छा रहा । मैने पूरे टूर्नामेंट में एक ही बल्ले का इस्तेमाल किया । मैने इस बल्ले से 1500 से अधिक रन बनाये हैं और विश्व कप से पहले तथा बाद में भी इससे खेला.’’ इस नीलामी से मिलने वाली रकम शाकिब अल हसन फाउंडेशन को जाएगी. शाकिब ने कहा , ‘‘ये मेरे लिए बहुत खास बल्ला है लेकिन मेरे देशवासी इससे भी खास हैं.’’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…