MP: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1687, अब तक 203 लोग हुए ठीक

भोपाल: प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1687 हो गई है, जबकि प्रदेश में इस महामारी से अब तक कुल 83 लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में कोरोना वायरस के अब तक 945 केस पॉजिटिव मिले हैं. जबकि जिले में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस महामारी से अब तक कुल 203 लोग ठीक हो चुके हैं.

सरकारी आंकड़ों की मानें तो राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चिंताजनक तरीके से बढ़ रही है. भोपाल में 303 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण न फैले इसके लिए 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजों की खरीद के लिए ही बाहर जाने दिया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की जिलेवार संख्या इस तरह है. इंदौर 945, भोपाल 323, खरगौन 51, उज्जैन 76, धार 36, खंडवा 35, जबलपुर 30, रायसेन 26, होशंगाबाद 26, बडवानी 24, देवास 21, मुरैना 16, विदिशा 13, रतलाम 12, मंदसौर 08, आगर मालवा 11, शाजापुर 6, सागर 05, ग्वालियर 04, श्योपुर 4, छिंदवाड़ा 4, अलीराजपुर 3, शिवपुरी 2, टीकमगढ़ 2, बैतूल 1 और अन्य राज्यों से आये कुल 3 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं.

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…