47 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर इन हस्तियों ने किया विश

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहयोगियों, पुलिसकर्मियों, सैन्यकर्मियों और सफाईकर्मियों के सम्मान में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हालांकि आज अपना 47वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके करीबी और चाहने वालों ने अपने-अपने अंदाज में विश किया है.

सबसे पहले शुरू करते हैं उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) से, टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने परिवार के साथ मिलकर वीडियो संदेश के जरिए सचिन को सालगिरह की मुबारकबाद दी है.

टीम इंडिया के कोच और सचिन के पूर्व साथी खिलाड़ी रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने ट्विटर पर लिखा है, “हैप्पी बर्थडे, बॉसमैन. जो खेल की विरासत आपने पीछे छोड़ी है वो अमर है, भगवान आपका भला करें चैंपियन.”

बीसीसीआई (BCCI) ने सचिन की उस पारी का वीडियो शेयर किया है जो उन्होंने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. 26/11 मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सचिन ने 41वां टेस्ट शतक लगया था.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने ट्विटर पर सचिन को बर्थडे विश करते हुए उनकी अच्छी सेहत और खुशियों की कामना की है.

सचिन को सम्मान देते हुए आईसीसी (ICC) ने ट्विटर पर लिखा है, “सालगिरह मुबारक सचिन, इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज.”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…