COVID-19: पाकिस्‍तान में कम नहीं हो रहा संक्रमण, 15 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

इस्‍लामाबाद : पाकिस्‍तान में नॉवेल कोरोना वायरस से संक्रमण का कुल आंकड़ा पंद्रह हजार के करीब पहुंच गया है। देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में अब तक संक्रमण के कुल मामले 14,885 हो गए हैं जिनमें से मृतकों का आंकड़ा 327 पर पहुंच गया।

राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के मंत्रालय के अनुसार, 3,425 लोग इस संक्रमण से स्‍वस्‍थ हो चुके हैं जबकि 129 की हालत अभी भी खराब है। मंत्रालय ने बताया कि पंजाब (Punjab) में 5,827, सिंध ( Sindh) में 5,291, खैबर-पख्‍तूनख्‍वाह (Khyber-Pakhtunkhwa) में 2,160, बलूचिस्‍तान (Balochistan) में 915, गिल्‍गित बाल्‍टिस्‍तान ( Gilgit-Baltistan) में 330, इस्‍लामाबाद (Islamabad) में 297 और गुलाम कश्‍मीर में 65 संक्रमण के मामले हैं।

देश में अब तक कुल 165,911 टेस्‍ट हो चुके हैं। इनमें से 8,530 मामलों की जांच केवल 28 अप्रैल को किए गए हैं। सिंध ने रमजान के महीने में सभी धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी है।

  • Related Posts

    ₹10 और ₹20 के नोटों में बदलाव की तैयारी, बाजार में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट; जानिए पूरी योजना

    By: Ravindra Singh भारतीय करेंसी को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का परीक्षण करने की तैयारी में है।…

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…