मध्य प्रदेश : बिड़वानी में पुलिस पर पथराव, 400 अज्ञात श्रमिकों पर केस दर्ज

एक तरफ जहां कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।यहां अज्ञात प्रवासी श्रमिकों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बड़वानी, मध्य प्रदेश के सेंधवा इलाके में पुलिस पर पथराव करने के लिए 400 से अधिक अज्ञात प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सेंधवा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि घटना में कम से कम 3 पुलिस कर्मियों को चोटें आई। रविवार को, प्रवासी श्रमिकों ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और पुलिस पर कथित रूप से पथराव किया था जिसमें तीन पुलिसवालों को मामूली चोटें आई थी।

गुजरात में पुलिस पर किया पथराव

उधर, गुजरात के सूरत में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। लॉकडाउन बढ़ने के बाद गुजरात के सूरत में फंसे श्रमिकों ने अपने वतन जाने की मांग को लेकर सोमवार को फिर उत्‍पात मचाया। उग्र श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज किया।

जानकारी के लिए बता दें कि देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। ये लॉकडाउन का तीसरा चरण है। सबसे पहले सरकार ने 23 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया था। फिर इसके बाद 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार ने इसकी अवधी को बढ़ाते हुए 3 मई कर दिया और अब इसे 17 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालांकि, सरकार ने क्षेत्रों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांट दिया है। इसके हिसाब से कुछ रियायतें भी दी गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय पर दी गई जानकारी के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…