अमेरिका में लॉकडाउन में 5 साल का बच्चा SUV ले निकला, 227 रुपये लेकर खरीदने जा रहा था लेंबॉर्गिनी

लॉस एंजेल्स
अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। लोगों को ‘घरों में रहने’ और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से किसी के बाहर कहीं जाने पर पाबंदी भी लगाई गई है। इस बीच यहां उटाह राज्य में एक पुलिस अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने पांच साल के बच्चे को कार चलाते हुए देखा।

इसके बाद उसने फैसला किया कि वह अपने लिए खुद कार खरीदने कैलिफोर्निया जाएगा। वह सिर्फ तीन डॉलर यानी 227 रुपये लेकर कार खरीदने निकला था। बता दें कि लैम्बोर्गिनी कार की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से शुरू ही होती है। विभाग की तरफ से जारी की गई घटना के एक डैशबोर्ड विडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा जिस एसयूवी को चला रहा था, वह फ्रीवे पर अन्य वाहनों और ट्रकों की गति से बीच फंसती दिखाई दे रही थी।

इसके बाद कार को रुकवा लिया गया। यहां की ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना का विडियो ट्वीट किया। हालांकि, पुलिस ने बच्चे की पहचान उजागर नहीं की। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से 74 हजार लोग मारे गए हैं और 12 लाख 63 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं पूरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 2, 65,056 लोग मारे गए हैं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…