हार्दिक पंड्या बनने वाले हैं पापा, कप्तान कोहली ने दिया ये रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या पिता बनने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. हार्दिक पंड्या ने यह खबर सुनाकर अपने तमाम फैंस को सरप्राइज दिया है.

हार्दिक पंड्या ने बताया कि वह और उनकी मंगेतर सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक आने वाले अपने बच्चे को लेकर उत्साहित हैं.

हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिसमें वह अपनी मंगेतर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. फोटो में हार्दिक की मंगेतर गर्भवती दिखाई दे रही हैं.

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है. हम जल्द ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं.’

इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और नताशा को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई. हार्दिक पंड्या पिता बनने वाले हैं, ये खबर जानकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आप दोनों को शुभकामनाएं. आपके परिवार में तीसरे सदस्य के लिए बहुत सारा प्यार और दुआएं.’

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने हार्दिक और नताशा को बधाई दी है. उन्होंने कहा, हार्दिक और नताशा को बधाई.

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…