भारत के इस खिलाड़ी को बताया वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर

VVS Laxman told this player of India the most dangerous opener of Test cricketभारत की ‘फैब फोर’ में शामिल रहे लक्ष्मण आजकल सोशल मीडिया पर एक सीरीज चला रहे हैं जहां वो अपनी सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को चुन रहे हैं और उनके बारे में अपनी राय दे रहे हैं। महान सुनील गावस्कर के बाद भारत के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों का जिक्र किया जाए तो ऐसा नहीं हो सकता कि इस लिस्ट में ‘मुल्तान के सुल्तान’ बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग का नाम न लिया जाए। आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट को काफी शांत फॉर्मेट माना जाता है लेकिन सहवाग ने वहां अपने अंदाज से इसको एकदम अलग बना दिया। उन्हीं की बल्लेबाजी को देखकर आज टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज अपनी टीम को तेज शुरुआत देने लग गए हैं। सहवाग ने अपने इस अंदाज के कारण विश्व क्रिकेट में काफी नाम कमाया है साथ ही कई ऐसे रिकॉर्ड स्थापित किए हैं जो किसी अन्य के लिए तोड़ पाना आसान नहीं है। उनकी इस उपलब्धि के लिए भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी उनकी तारीफ की है।
धोनी ने जानिए किस खास मकसद के लिए खरीदा 8 लाख का ट्रैक्टर
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं। लक्ष्मण ने अब सहवाग को टेस्ट इतिहास का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है। लक्ष्मण ने कहा है कि क्वालिटी तेज गेंदबाजी के सामने सहवाग ने अपने आप को एक खतरनाक ओपनर के रूप में स्थापित किया है।
बता दें कि सहवाग दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सचिन के बाद वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2011 में 219 रनों की पारी खेली थी। ओपनर रोहित शर्मा के साल 2014 में 264 रनों की पारी के बाद ये किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा वो टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से दो तिहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं और उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…