टीवी के राम श्रद्धालुओं से क्यों कर रहे निवेदन… खुल गए मंदिरों के कपाट।

Why are TVs requesting Ram devotees… the doors of temples opened.सोमवार से कुछ पाबंदियों के साथ देशभर में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुल गए. देश भर में लॉकडाउन की वजह से पिछले 2 महीनों से सारे मंदिर बंद कर दिए गए थे. इसके तहत सोमवार से कुछ पाबंदियों के साथ देशभर में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत मिली. इसके मद्देनजर टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने सभी से निवेदन किया है कि वे सरकार के नियमों का पालन भी जरूर करें. मगर अनलॉक 1.0 के साथ ही मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है. इसके मद्देनजर टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने सभी से निवेदन किया है कि वे सरकार के नियमों का पालन भी जरूर करें.

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज़ी से बढ़ रहा है. आए दिन इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. मगर इन सब के बीच देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो गई.

मंदिर खुल तो जाएंगे मगर कोरोना वायरस की वजह से कुछ सख्त नियम भी जारी किए गए हैं जिन्हें श्रद्धालुओं को मानना होगा. टीवी के राम भी लोगों से मंदिरों में जाते समय नियमों का पूरी सावधानी के साथ पालन करने की हिदायत दे रहे हैं.

एक्टर ने ट्विटर पर कहा- आज से धार्मिक स्थल खुल गए हैं, आपकी सुरक्षा ईश्वर को भी प्यारी है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें. अरुण गोविल लॉकडाउन की शुरुआत से ही प्रशंसकों के साथ जुड़े हुए हैं और वे लोगों को इस खतरनाक वायरस के प्रति जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं. लॉकडाउन में एक्टर का सीरियल रामायण फिर से टेलिकास्ट किया गया. लोगों को ये सीरियल खूब पसंद आया और टीआरपी में भी सीरियल रामायण ने खूब रिकॉर्ड बनाए

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…