अनुराग कश्यप से Birthday पर सोनम कपूर ने मांग लिया काम, जमकर हुईं ट्रोल

Sonam Kapoor demands work on birthday from Anurag Kashyap trolls fiercelyफैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 9 जून को अपना 35वां जन्मदिन मनाया.सोनम इन दिनों सोशल मीड‍िया पर काफी एक्ट‍िव हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने घर की इनसाइड फोटोज शेयर की थी, जिसमें आनंद भी थे. इसमें उन्होंने घर के स्टडी रूम से लेकर लॉन, वर्क स्टेशन, किचन, बेडरूम भी दिखाए थे. इन तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया था. इनमें से एक तस्वीर में सोनम खुद भी किचन में खाना बनाती नजर आईं.

सोनम इस वक्त दिल्ली में अपने घर पर हैं. वे लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही भारत लौटी थीं. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को बधाई दिया. इस कड़ी में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी ट्वीट कर सोनम को बर्थडे विश किया. अनुराग ने सोनम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लड़की और तुम्हें खूब शक्ति मिले.’ अनुराग के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनम ने लिखा, ‘थैंक्यू डार्लिंग अनुराग… आपके साथ काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.’ सोनम अपने जवाब की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गईं. यूजर्स ने सोनम को ट्रोल करते हुए कई सारे ट्वीट किए. देखें ट्वीट…

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…