शाह करेंगे केजरी और उपराज्‍यपाल के साथ हाईलेवल मीटिंग, दिल्‍ली में कोरोना का बढ़ रहा खतरा

Shah to hold high level meeting with Kejri and Lieutenant Governor Corona rising danger in Delhiदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे. इस बीच सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा. दिल्‍ली में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राष्‍ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच रविवार को गृह मंत्री अमित शाह हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं. बैठक में शाह के साथ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्‍यपाल अनिल बैजल शामिल रहेंगे. बैठम में कोरोना वायरस को लेकर चर्चा होगी.भारत में एक दिन में कोविड 19 के सर्वाधिक 11,458 नए मामलों के साथ मामलों की संख्या 3 लाख के पार हो चुकी है. अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,08,993 हुई. पिछले 24 घंटों में 386 मौतें हुईं हैं. देश में अब 1,45,779 सक्रिय मामले, 1,54,330 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 8,884 मौतें हुईं. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. लॉकडाउन के 15 जून से लागू होने की अफवाह सोशल मीडिया में चल रही है. वहीं वर्ल्डोमीटर की मानें तो, पूरी दुनिया में कोरोना ने चार लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…