बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद फैन्स ने किया प्रदर्शन, सलमान खान व करण जौहर का पुतला फूंका

Fans performed after the suicide of Bollywood Sushant Singh Rajputबॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर सलमान खान और करण जौहर का पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में जो नए लोग जाते हैं, ज्यादातर छोटे शहरों से जो लोग जाते हैं, उनके साथ बॉलीवुड में ज्यादती की जाती है। इसके अलावा सुशांत के प्रशंसकों ने आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

पटना की सड़कों पर उतरने वाले इन युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स और करण जौहर जैसे डायरेक्टर न्यू कमर्स के साथ ज्यादती कर रहे हैं। उनका कहना था कि सुशांत जैसे स्टार्स को इंडस्ट्री में टिकने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वो किसी स्टार के पुत्र नहीं हैं। पटना में लोग काफी आक्रोशित दिखे।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह महज 34 वर्ष के थे। सुशांत के आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।सुशांत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में ही किया गया।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…