टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की सुसाइड खबर से टूट से गए हैं

Former Team India captain Mahendra Singh Dhoni has broken from the suicide news of Bollywood actor Sushant Singhटीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से खास कनेक्शन था।’एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने ही धोनी का रोल निभाया था। इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा है कि सुशांत की इस तरह असमय मौत से धोनी टूट से गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। धोनी ने अभी तक सुशांत के निधन को लेकर खुद कोई बयान नहीं दिया है। धोनी की बायोपिक धोनी के बिजनेस मैनेजर और उनके अच्छे दोस्त अरुण पांडे ने भी बताया था कि धोनी इस खबर के बाद से काफी उदास हैं।
34 साल के सुशांत ने अपने घर पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ सुशांत के करियर की बेस्ट फिल्म थी। सुशांत ने इस फिल्म के लिए काफी वाह-वाही बटोरी थी। सुशांत को पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने मैदान पर धोनी की विकेटकीपिंग सीखने के लिए मोरे के साथ नौ महीने बिताए थे। इस फिल्म के निदेशक नीरज पांडे ने रविवार दोपहर धोनी को फोन कर सुशांत की असमय मौत की जानकारी दी थी।
नीरज ने कहा, ‘मैं बोलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं दोपहर बाद से ही मीडिया से लगातार बात कर रहा हूं। । मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैंने अपना एक नजदीकी खो दिया है। आपको जो पूछना है जल्दी पूछिए।’ नीरज पांडे ने कहा, ‘माही भाई को फोन करने के अलावा मैंने उनके दो अच्छे दोस्तों मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को भी फोन किया। वे सभी इस दुखद खबर से सदमे में आ गए हैं। माही भाई तो यह खबर सुनकर जैसे टूट से गए।’ धोनी के बिजनेस मैनेजर अरुण पांडे ने कहा कि सुशांत की असमय मौत की खबर से धोनी गहरी उदासी में डूब गए हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…