सुशांत संग अपने निजी रिश्ते-डिप्रेशन और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने 9 घंटे की पूछताछ के दौरान किए कई खुलासे

Girlfriend Riya Chakraborty made several revelations during her 9 hour interrogation about her personal relationship depression and film industry with Sushantमुंबई पुलिस सुशांत के सुसाइड की गुत्थी को सुलझाने के लिए उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड से बॉलीवुड एकदम से हिल गया है। फिल्मी सितारे सुशांत के निधन से सदमे में है।इसी कड़ी में बांद्रा पुलिस ने गुरुवार को सुशांत की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। पूछताछ में रिया ने सुशांत के सुसाइड से सबंधित कई राज खोले हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था और रिया-सुशांत एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। इसलिए पुलिस रिया से पूछताछ कर रही है। रिया सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची और करीब 9 से 10 घंटे के बाद बाहर निकली।

तो आइए जाने रिया के पुलिस स्टेटमेंट के बारे में …

सुशांत के साथ हुई थी रिया की लड़ाई

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी की बात से लेकर उनके दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में रिया के बयानों का खुलासा करते हुए बताया गया कि वो और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने ये भी माना है कि वह सुशांत के मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों मैसेज और फोन से बातचीत होती रहती थी। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस को भी दिखाया है और ये भी कहा है कि लड़ाई के बाद फोन कॉल के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

सितंबर 2019 डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी।रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक़ सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया कहना है जब तक वह सुशांत के पास रही तब तक उनका अच्छे से ख्याल रखा लेकिन एक समय सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और मुझे घर भेज दिया।

सुशांत ने रिया को कहा थाय यशराज फिल्म छोड़ने के लिए

रिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत ने करीब एक साल पहले जब वो रिलेशनशिप में नहीं थे उनसे यशराज फ़िल्म छोड़ने के लिए कहा था। इस बारे में सुशांत से जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो सुशांत ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए बस यशराज छोड़ने के प्रेशर डाला था, लेकिन रिया ने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसे ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ था।

रूमी जाफरी की फिल्म करने के लिए एक्साइडेट थे सुशांत

रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करनेवाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फ़िल्म फ़रवरी में फ़्लोर पर जानेवाली थी फिर मे में शूटिंग शुरु होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से वैसा नहीं हो पाया। सुशांत अपने फ़्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी सपोर्ट कर रही थी।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…