राजनाथ सिंह रूस की विक्टरी डे परेड में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विक्टरी डे परेड में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्री सेगेर्ई शोगुउ ने रक्षा मंत्री सिंह को इस परेड के लिए आमंत्रित किया है । यह परेड गत 9 मई को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। परेड का आयोजन रूसी सेना और अन्य की वीरता और बलिदान के सम्मान में किया गया है।

तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दस्ता परेड में हिस्सा लेने के लिए पहले ही मास्को पहुंच चुका है। भारत के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सिख लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। यह रेजिमेंट द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ी थी और इसे चार बैटल ऑनर तथा दो मिलिट्री क्रॉस मिले थे।

विक्टरी डे परेड में भारत की भागीदारी रूस और अन्य राष्ट्रों की सेनाओं के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया और सवोर्च्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्री रक्षा मंत्री सिंह ने रूस को विक्टरी डे की 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजे थे। रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष सामरिक भागीदारी को और मजबूत बनाएगी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…