राजनाथ सिंह रूस की विक्टरी डे परेड में होंगे शामिल

Rajnath Singh will join the Victory Day Parade of Russiaरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विक्टरी डे परेड में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्री सेगेर्ई शोगुउ ने रक्षा मंत्री सिंह को इस परेड के लिए आमंत्रित किया है । यह परेड गत 9 मई को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। परेड का आयोजन रूसी सेना और अन्य की वीरता और बलिदान के सम्मान में किया गया है।

तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दस्ता परेड में हिस्सा लेने के लिए पहले ही मास्को पहुंच चुका है। भारत के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सिख लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। यह रेजिमेंट द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ी थी और इसे चार बैटल ऑनर तथा दो मिलिट्री क्रॉस मिले थे।

विक्टरी डे परेड में भारत की भागीदारी रूस और अन्य राष्ट्रों की सेनाओं के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया और सवोर्च्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्री रक्षा मंत्री सिंह ने रूस को विक्टरी डे की 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजे थे। रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष सामरिक भागीदारी को और मजबूत बनाएगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…