बाहुबली फिल्म के भल्लादेव एक्टर राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हन मिहीका बजाज ने मास्क पहन कर कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट

Bhailadev actor Rana Daggubatis bride Mihika Bajaj gets a pre wedding photoshoot wearing a maskबाहुबली फिल्म के भल्लादेव एक्टर राणा दग्गुबाती इंटीरियर डिजाइनर मिहिका बजाज के संग शादी करने जा रहे हैं।बता दें कि मिहिका हैदराबाद की रहने वाली हैं जबकि राणा चेन्नई में जन्मे हैं और वहीं उनका पालन-पोषण हुआ है। मिहिका ने इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा किया है। इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन भी हैं। इतना ही नहीं मिहीका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है। शादी से पहले इनकी प्री-वेडिंग फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इनके घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कुछ दिन पहले राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिहिका के साथ सगाई सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी। राणा ने तसवीर के कैप्शन में लिखा, ‘ये अब ऑफिशियल है।’ जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने बधाई दी थी। हीं, राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं. राणा साल 2011 में ‘दम मारो दम’ फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘हाउसफउल 4’, ‘द गाजी अटैक’, ‘बेबी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म बाहुबली में उन्हें भल्लालदेव के रोल से काफी पहचान हासिल हुई।

सोशल मीडिया पर राणा की मंगेतर मिहीका बजाज की फोटोज वायरल हो रही है जिसमें वो ट्रेडिशनल अंदाज में बिलकुल एक दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आईं। इसी के साथ मिहीका ने फेस मास्क पहना हुए नजर आ रही हैं। मास्क बावजूद वो बेहद खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। इस तस्वीर में मिहिका अभी से ही नई-नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राणा दग्गुबाती और मिहिका 8 अगस्त को हैदराबाद में शादी होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी की तारीख को राणा के पिता सुरेश बाबु ने कंफर्म किया था। सुरेश बाबू ने यह भी बताया कि इस शादी समारोह में दोनों ही परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। कोरोना वायरस की वजह सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल होंगे। और इससे जुड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

व

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…