शाकिब अल हसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) XI चुना, गौतम गंभीर को बनाया कप्तान

Shakib Al Hasan selected Indian Premier League IPL XI Gautam Gambhir named captainकोविड-19 महामारी के चलते तमाम क्रिकेट टूर्नामेंट्स और सीरीज स्थगित कर दी गई हैं, हालांकि शाकिब का क्रिकेट से दूर रहने का एक अलग कारण है। आईसीसी एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के चलते पिछले साल अक्टूबर में उन पर दो साल का बैन लगा दिया गया है।बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) XI चुना है। इस खास टीम में शाकिब ने उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी है, जिनके साथ वो इस टी20 लीग में खेल चुके हैं।
हर्षा भोगले के साथ क्रिकबज से बात करते हुए शाकिब ने तमाम बातें कीं और इस दौरान उन्होंने आईपीएल XI भी चुना। शाकिब ने आईपीएल को लेकर भी काफी बातें की। जब हर्षा ने उनसे आईपीएल XI चुनने के लिए कहा तो शाकिब ने खुद कहा कि उन्हें यह खास लिस्ट चुनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कुछ बड़े नाम छूट गए। शाकिब सरनाइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने इन दोनों टीमों से ही खिलाड़ी चुने।
शाकिब ने पारी के आगाज का जिम्मा डेविड वॉर्नर और रॉबिन उथप्पा को दिया, जबकि गौतम गंभीर को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए चुनने के साथ-साथ उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया। मनीष पांडे नंबर-4 पर और खुद को शाकिब ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना। यूसुफ पठान को उन्होंने नंबर छह पर चुना। आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और उमेश यादव उनकी इस खास टीम का हिस्सा हैं।
शाकिब अल हसन का आईपीएल XI: डेविड वॉर्नर, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी, उमेश यादव।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…