देश में कोविड-19 से संक्रमित हुए 3 लाख से ज्यादा लोग, 10 हजार से ज्यादा मौतें

More than 3 lakh people infected with Kovid 19 in the country more than 10 thousand deathsअप्रैल में कोविड-19 संक्रमित 1,109 लोगों की जान गई थी। मई में 4,247 और जून में 10,291 लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख नौ हजार के करीब पहुंच चुकी है, जिनमें तीन लाख 18 हजार से अधिक लोग जून में ही इसकी चपेट में आए हैं। कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल में जहां इसके 33,406 नये मामले आए थे, वहीं मई में 1,55,492 और जून में 3,18,418 नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 5,08,953 पर पहुंच गई है। इनमें आखिरी छह दिन में करीब 99 हजार मामले आए हैं। अब तक 15,685 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1 अप्रैल के 2.32 प्रतिशत से बढ़कर आज सुबह तक 3.08 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में हर दिन औसतन 1,114 लोग कोविड-19 की चपेट में आये और 37 लोगों की मौत हुई। मई में रोजाना 137 लोगों की मौत हुई और 5,116 लोग संक्रमित हुए। जून में मरने वालों का औसत बढ़कर 396 प्रतिदिन पर और नये संक्रमितों का औसत 12,247 प्रति दिन पर पहुँच गया है।

देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 19 मई को एक लाख पर पहुँची थी। एक से दो लाख होने में 14 दिन का समय लगा और 3 जून को संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार निकल गई। दस दिन बाद यानी 13 जून को यह आँकड़ा तीन लाख पर पहुंच गया। अगले आठ दिन में 21 जून तक संक्रमितों की संख्या चार लाख से ऊपर हो गई। चार लाख से पांच लाख तक पहुंचने में मात्र छह दिन का समय लगा है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…