चर्चित गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्कड़ (Golden Baba) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. लंबी बीमारी से जूझ रहे गोल्डन बाबा एम्स (Delhi AIIMS) में आखिरी सांस ली! वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में रहते थे! गोल्डन बाबा हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े हुए थे. गोल्डन बाबा का मूल नाम सुधीर कुमार मक्कड़ था. वह मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे. बाबा बनने से पहले वह एक गारमेंट व्यवसायी थे. उन्हें सोने के आभूषणों का बहुत शौक था. गोल्डन बाबा 20 किलो स्वर्ण आभूषण और 21 लग्जरी कारों के साथ कांवड़ यात्रा पर गए थे. इसकी हर तरफ चर्चा हुई थी!
धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार
CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…





