B’Day Special: कॉमेडी क्‍वीन भारती सिंह का जन्‍मदिन

BDay Special Comedy Queen Bharti Singhs Birthdayकहते हैं हंसाना बहुत मुश्किल होता है. मगर इस मुश्किल काम को आसान बना रही हैं महिला कॉमेडियन. भारत में जब किसी स्टैंडअप महिला हास्य कलाकार का नाम लिया जाए तो सबसे पहले छवि उभरती है कॉमेडी क्वीन (Comedy Queen) भारती सिंह (Bharti Singh) की. आज भारती अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. जो अपनी लच्‍छेदार, हंसोड़ बातों और अजब अदाओं के जरिये दर्शकों को हंसा कर उनका मनोरंजन करती आ रही हैं. बॉलीवुड (Bollywood) के अलावा छोटे पर्दे पर भी आज महिला कॉमेडियंस (Female Comedians) की अपनी अलग पहचान है. फिर चाहे कॉमेडी क्‍वीन भारती सिंह (Bharti Singh) हों, जैमी लीवर हों, सुगंधा मिश्रा और इन जैसी कितनी ही हास्‍य कलाकार.

भारती सिंह
कभी छोटे परदे पर लल्ली के नाम से मशहूर हुईं भारती सिंह कॉमेडी के तड़के के साथ अपनी बचकानी बातों से दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही हैं. यही वजह है कि आज उनकी अलग पहचान है और वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. भारती सिंह ने कई मशहूर कॉमेडी शोज (Comedy Shows) में अपने हंसगुल्‍लों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया है. उनके मशहूर शो हैं, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और कॉमेडी सर्कस का जादू, जुबिली कौमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी सर्कस का नया दौर आदि में अपनी बातों से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा वह कई टीवी रियलिटी शोज में भी दिखाई दीं. उन्‍होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया.

Related Posts

आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…