लोग खरीद रहे कार बिना शोरूम में आए , हुंदै मोटर्स ने कर दिया ऑनलाइन बिक्री में भी कमाल

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके ‘क्लिक टू बाय’ मंच को मार्च से अब 15 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. कंपनी के इस मंच से उसके 600 डीलरशिप जुड़े हैं. इस मंच पर ग्राहक कार खरीदने का पूरा अनुभव ऑनलाइन उठा सकते हैं.कोरोना वायरस महामारी के बीच लोग पब्लिक प्लेस में जाने से घबरा रहे हैं. ऐसे में कार कंपनियों ने इस कठिन परिस्थिति में भी बिक्री का तरीका निकाल लिया है. कंपनियां अब ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क कर रही हैं. ऐसे में हुंदै ने मात्र महीने भर के भीतर लाखों ग्राहकों से संपर्क किया है.कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. एस. किम ने कहा कि इस मंच पर 20,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं और 1,900 से बुकिंग हुई हैं.

15 लाख नए ग्राहक आए
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के ऑनलाइन बिक्री मंच पर अब तक 15 लाख से अधिक संभावित ग्राहक आये हैं. मार्च में पेश किए जाने के बाद से अब तक इस मंच पर 20,000 से ज्यादा लोगों ने कारों के बारे में पूछताछ भी की है.

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके ‘क्लिक टू बाय’ मंच को मार्च से अब 15 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. कंपनी के इस मंच से उसके 600 डीलरशिप जुड़े हैं. इस मंच पर ग्राहक कार खरीदने का पूरा अनुभव ऑनलाइन उठा सकते हैं.

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…