सुजैन खान 4 महीने बाद Hair Cut लेने पहुंची ने कराया पूरा सेलून खाली

कोरोना वायरस के डर ने पुरी दुनिया को अपनी ग‍िरफ्त में ले रखा है. इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए सरकारे लॉकडाउन और ‘सोशल ड‍िस्‍टेंसिंग’ जैसे कई कड़े न‍ियम अपना रही हैं. सुजैन खान बुधवार को मुंबई के एक सेलून में हेयर-कट और हेयर स्‍पा लेने पहुंचीं. लेकिन सेफ्टी का ध्‍यान रखते हुए सुजैन ने पूरा सेलून ही स‍िर्फ अपने ल‍िए बुक करा ल‍िया. सुजैन खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर ल‍िखा, ‘4 महीनों के बाद आखिरकार हेयर कट और ट्रीटमेंट स्‍पा का द‍िन आ ही गया. इन्‍होंने पूरा सेलून ही मेरे ल‍िए खाली रखा. ये देखकर काफी अच्‍छा लगा. इस फन टाइम के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.’ लगभग 4 महीनों तक सब कुछ बंद होने के बाद अब धीरे-धीरे चीजें Unlock होने लगी हैं और ज‍िंदग‍ियां फ‍िर पटरी पर आने लगी है. हालांकि फ‍िर भी कोरोना का डर बना हुआ है और इसके लिए सतर्कता बहुत जरूरी है. ऐसा ही कुछ एक्‍टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्‍स वाइफ सुजैन खान (Sussane khan) ने किया जो बुधवार को मुंबई के एक सेलून में पहुंचीं. सुजैन यहां पहुंची तो सही लेकिन उन्‍होंने काफी ज्‍यादा सतर्कता बरती.

सुजैन इस सेलून से न‍िकलते हुए मीडिया के कैमरों में भी कैद हुईं. यहां भी सुजैन डबल सेफ नजर आईं. वह फेस मास्‍क और शील्‍ड एक साथ पहने हुए द‍िखीं. मीडिया के फोटोग्राफर्स को भी खुद से दूर करते हुए सुजैन के वीडियो सामने आए हैं.

बता दें कि सुजैन खान इस लॉकडाउन के दौरान अपने एक्‍स हसबैंड ऋतिक रोशन के साथ ही उनके घर में रह रही हैं. ऋतिक और सुजैन ने ये फैसला अपने बच्‍चों को देखते हुए ल‍िया. उनका कहना था क‍ि वह इस दौरान अपने बच्‍चों से मां या बाप का प्‍यार छीनना नहीं चाहते थे और इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍होंने ये फैसला ल‍िया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा वह दोनों साथ म‍िलकर अपने बच्‍चों के साथ रहेंगे.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…