भूमिपूजन का मुहूर्त आज, त्रि-चक्रीय सुरक्षा घेरे में होगा रामनगरी में अतिथियों का स्वागत

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का भूमिपूजन आज कुछ ही समय पश्चात् होने वाला है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की प्रतीक्षा कर रही रामनगरी अद्वितीय ढंग से सजी हुई है। कुछ ही अंतराल में अयोध्या पहुँचने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, व आरएसएस के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।
प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर का.सु.साकेत महाविद्यालय में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा, जहाँ से वे लगभग तीन किलोमीटर का रास्ता तय कर गन्तव्य तक पहुँचेंगे। जहाँ वे सर्वप्रथम हनुमान गढ़ी में दर्शन एवम् पूजन करेंगे, फिर जन्मभूमि की पट्टिका का विमोचन कर डाक टिकट जारी करेंगे। आशाएँ लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा आज भूमिपूजन के दौरान पहनी गई पोशाक भी अनूठी होगी तथा उनका अन्दाज़ भी हमेशा की तरह अलग ही होगा।
वीवीआईपी अतिथि और अतिसंवेदनशील मामला होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है। अयोध्या में त्रि-चक्रीय सुरक्षा की गई है। जिसमें प्रथम एसपीजी, द्वितीय अर्ध-सैनिक बल व तीसरी स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है। मंगलवार शाम से ही ज़िले को सील कर दिया गया है। लखनऊ से अयोध्या के बीच में ही लगभग पन्द्रह जगह बैरीअर लगाए गए हैं। पड़ोसी जनपदों को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है।
स्वतन्त्र पत्रकार अनुज पाण्डेय 
  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…