इतिहास में पहली बार स्वतंत्रता दिवस लाल किले के कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और एनसीसी कैडेट शामिल नहीं होंगे

समस्तीपुर।।मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के चलते इस बार 15 अगस्त पर आजादी का जश्न हर वर्ष की तरह नहीं मनाया जा सकेगा। इस 15 अगस्त को 74वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) होने जा रहा है। लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इस बार लाल किला के कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। साथ ही 20 फीसदी वीवीआईपी ही पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव सुन पाएंगे।रक्षा सचिव (Defence Secretary) अजय कुमार ने कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार 15 अगस्त पर बच्चों के साथ एनसीसी कैडेट (NCC cadet) भी शामिल नहीं हो सकेंगे। लाल किले पर जहां पहले करीब 900 वीवीआईपी बैठते थे वहां अब सिर्फ 100 वीवीआईपी बैठेंगे। इस 15 अगस्त पर खासियत यह होगी कि इस बार लालकिले पर 1500 कोरोना विनर्स (corona winners) हिस्सा लेंगे। इनमें 500 स्थानीय पुलिसकर्मी होंगे। शेष 1000 लोग देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे।
शुभेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…