देश में पिछले 24 घंटे में 61 हजार कोरोना के नए केस दर्ज, जानें कितनी हुईं मौतें और कितने हुए रिकवर

भारत में कोरोना वायरस का कहर थमता नहीं दिख रहा है। हर दिन औसतन इस महीने में 60 कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच अच्छी बात यही है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 863 लोगों की मौतें हुई हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में ही करीब 57 हजार से अधिक कोरोना मरीज रिकवर भी हुए हैं।
 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश ने पिछले 24 घंटे में 61408 कोरोना के नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं इस दौरान कोविड-19 से 836 लोगों की मौतें हुई हैं और 57464 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इस तरह से देश में कोरोना के कुल मामले 31,06,349 हो गए हैं। इनमें से 23,38,036 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब तक 57,542 लोग मर चुके हैं।
 रविवार को आए कोरोना के मामले।
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई थी।
 भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गये, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है।
  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…