सौरभ गांगुली शामिल हो सकते है भाजपा में , ममता सरकार से स्कूल के लिए मिली जमीन

बंगाल: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्कूल के निर्माण के लिए ममता सरकार से मिली जमीन लौटा दी है। तृणमूल सरकार की तरफ से वेस्ट बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने उन्हें आइसीएससी बोर्ड वाले 12वीं कक्षा तक के स्कूल के निर्माण के लिए जमीन प्रदान की थी, मगर अब इस मामले में भी कानूनी अड़चनें आ गई हैं।सौरव के इस कदम से उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में अगले साल ही विधानसभा चुनाव है और यहां भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरे की तलाश है।सूत्रों ने बताया कि गांगुली एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से जमीन लौटाने संबंधी पत्र राज्य सरकार को भेज दिया है। सौरव इस संस्था के अध्यक्ष हैं। पत्र को स्वीकार करके इसकी फाइल विभाग के पास भेज दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सौरव ने हाल में राज्य सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और स्कूल के निर्माण के लिए उन्हें न्यूटाउन में आवंटित की गई दो एकड़ जमीन लौटा दी। बता दें कि इससे पहले वाममोर्चा के शासनकाल में भी सौरव को स्कूल के निर्माण के लिए साल्टलेक में जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन कानूनी पचड़े के कारण वह जमीन कभी सौरव को मिल ही नहीं पाई।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…