ओणम के मौके पर बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अंदाज

मुंबई. भारत एक त्योहारों का देश है, जहां भिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते है. एक तरफ महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूम है तो दूसरी तरफ केरल में ओणम की. ओणम के मौके पर बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में परिवार के साथ खास अंदाज में नजर आईं.साल 2020 में त्यौहारों की धूम कोरोना काल ने भले ही कम कर दी हो, लेकिन अपनी संस्कृति और रिति रिवाजों को लोग इस कोरोना काल में भी नहीं भूल रहे हैं. मलाइका का नया अंदाज देखकर लोग हैरान हो गए.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह परिवार के साथ ओणम (Onam 2020) मना रही हैं. मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)के साथ जो तस्वीरों शेयर की हैं, उसमें वह डाइनिंग टेबल पर बैठीं हैं और केले के पत्ते पर खाना खा रही हैं. मलाइका ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन दिया है- हमारा टेबल सज गया है. अंतत: 5 महीने के बाद हम सभी अपने माता-पिता के घर ओणम (Onam) के मौके इकट्ठा हुए हैं. धन्यवाद मां इस प्यार के लिए.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खाने का टेबल पूरी तरह पकवानों से भर हुआ है और दोनों बहनें परिवार से साथ मिलकर फूड इंजवॉय कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

पारंपरिक कथाओं के मुताबिक, साल में एक बार राजा बलि, पाताल लोक से अपनी प्रजा से मिलने धरती लोक पर आते हैं. इसलिए विष्णु भगवान के वामन अवतार के साथ राजा बलि की पूजा और स्वागत किया जाता है और ओणम का त्यौहार मनाया जाता है.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…